Search

 
 
 

भगवान शिव मनुष्य के सभी कष्टों को दूर करते हैं : बीके अमरमणी

 
ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में 88वां शिव जयंती महोत्सव का आयोजन Latehar:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंपू कल, धर्मपुर के तत्वावधान में 88 वां शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा व एकल अभियान के जिला अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद मौजूद थे. मौके पर पूनम देवी ने कहा कि शिवरात्रि महापर्व है. शिव परमात्मा को अपने अंतरमन में उतार कर इस भव सागर से पार लगाया जा सकता है. वहीं राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि वीके संस्था के द्वारा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है. यह संस्था मनुष्य को संयमित व संस्कारी बनाने का कार्य कर रहा है. संस्थान की संचालिका बीके अमरमणी ने कहा कि परमपिता शिव मनुष्य के सभी कष्टों को दूर करते हैं. बीके अमरमणी ने अतिथियो को इश्वरीय उपहार भेंट किया. मौके पर नारायण प्रसाद, मोहन प्रसाद, जग्गू प्रसाद, शिव प्रसाद, निरंजन प्रसाद, संजय गुप्ता, उमाकांत पांडेय, चंद्रेश, अजय, अजीत राजू, कृष्णा, राघव पांडेय, गुडि़या, रंजू, अनिता, सुशीला, रामशिला, सुनीता व किरण आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/cm-gave-many-gifts-to-giridih-said-schemes-are-being-made-as-per-public-sentiments/">गिरिडीह

को सीएम ने दी कई सौगातें, कहा- जन भावनाओं के अनुरूप बन रही योजनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही