Ranchi : दशम थाना क्षेत्र के नवाडीह में 16 जनवरी को शिवम बस में हुए लूटकांड हुई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी सद्दाम, नसीर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये से ज्यादा नगद भी बरामद किया है. रांची पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लोहरदगा और गुमला के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था.
क्या है मामला
गौरतलब है कि बीते 16 जनवरी को कोलकाता से रांची आ रही बस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने हथियार के बल पर बस में बैठे तीन सब्जी व्यापारियों से 18 लाख लूट लिये थे. शिवम बस 15 जनवरी की रात कोलकाता से रांची आ रही थी. तभी 16 जनवरी की सुबह बस जैसे ही रांची के दशम थाना क्षेत्र स्थित रांची टाटा हाइवे के नवाडीह के पास पहुंची. वैसे ही बस के अंदर ही बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर बस को अपने कब्जे में ले लिया. अपराधियों ने बस में बैठे तीन सब्जी कारोबारी से पैसे भरे बैग लूट लिये. लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही बस से उतरकर फरार हो गये थे. पहले से ही बस में सवार थे सभी अपराधी
बता दें कि अपराधी तीनों सब्जी कारोबारियों की लगातार रेकी कर रहे थे. लूट की घटना को अंजाम देने के लिए ही वह पहले से ही बस में सवार होकर यात्री के रूप में बैठे थे. रांची टाटा हाइवे पर जब सुनसान स्थान मिला तो उन्होंने हथियार के बल पर बस को अपने कब्जे में लेकर कारोबारियों से पैसे लूट कर फरार हो गये. [wpse_comments_template]
Leave a Comment