Search

 
 
 

शिवम दुबे का मोहाली में धमाल, गेंद के बाद बल्ले से भी किया कमाल

 

भारत ने अफगानिस्तान को 15 बॉल पहले ही 6 विकेट से हराया

Sports Desk : अफगानिस्तान के साथ शुरू हुये तीन मैचों की टी-20 सीरीज का भारत ने जीत से आगाज किया है. मोहाली में खेले गये पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 15 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के जीत के हीरो रहे शिवम दुबे ने 60 रनों की शानदार ताबड़तोड पारी खेली. दुबे अपनी इस पारी में 40 बॉल का सामना कर 5 चौका और 2 छक्का लगाये. दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुये एक विकेट भी लिये. अब दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जायेगा. मोहाली में पहले बल्लेबाजी करते हुये अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये. अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मो. नबी ने बनाये. नबी ने 27 बॉल में 42 रनों की पारी खेली. 159 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. जिसमें शिवम दुबे के 60 रन, उनके अलावा जितेश शर्मा ने 31, तिलक वर्मा ने 26 और शुभमन गिल ने 23 रन बनाए. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने निराश किया. वह 0 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गये.

भारतीय टीम के ऐसे गिरे विकेट

पहला विकेट: रोहित शर्मा (0), विकेट- रनआउट (0/1) दूसरा विकेट: शुभमन गिल (23), विकेट- मुजीब (28/2) तीसरा विकेट: तिलक वर्मा (26), विकेट- उमरजई (72/3) चौथा विकेट: जितेश शर्मा (31), विकेट- मुजीब (117/4) इसे भी पढ़ें : सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्क

थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही