Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवानंद तिवारी ने कसा तंज, कन्हैया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए

Advertisement
Advertisement
Patna: राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कन्हैया कुमार पर बयान देकर बिहार की राजनीति हलचल मचा दी है. कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है.

कांग्रेस कन्हैया में अपना भविष्य देख रही है

पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए. वैसे भी यह पद खाली पड़ा है. कहा कि भाषण देने की कला में कन्हैया कुमार को महारत हासिल है. एक समय लेफ्ट पार्टी कन्हैया कुमार में अपना भविष्य देख रही थी. अब कांग्रेस उनमें अपना भविष्य देख रही है. कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजद के उम्मीदवार बेगूसराय में दूसरे स्थान पर रहे थे. कन्हैया तीसरे स्थान पर रहे थे. ऐसे में वह तेजस्वी यादव के लिए कोई मुश्किल पैदा नहीं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-saheed-dharmendra-singh-cremated-with-state-honors/">बिहारः

शहीद धर्मेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

कांग्रेस बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा करती है

साथ ही शिवानंद ने कहा कि कन्हैया ने लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार को हराने के लिए काम किया था. वास्तव में धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित करके भाजपा की मदद की थी. कहा कि कांग्रेस बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा करती है. पार्टी पिछले दो साल से अपना स्थायी अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है. उसे पहले अपने लोगों पर भरोसा करना चाहिए. एक स्थायी अध्यक्ष चुना जाना चाहिए. मैं खुद चाहता हूं कि कांग्रेस मजबूत हो. इससे महागठबंधन को बल मिलेगा. वहीं राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने एक कदम आगे बढ़ते हे कहा हुए कि कन्हैया कुमार कौन हैं. मैं उन्हें नहीं पहचानता हूं. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/policeman-and-bank-personnel-injured-in-a-collision-between-two-motorcycles-at-babudih-in-saraikela/">सरायकेला

के बाबूडीह में दो मोटरसाइकिल में हुई आपसी भिड़ंत, पुलिसकर्मी व बैंककर्मी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही