Search

 
 
 

कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद छलका शिवांगी जोशी का दर्द , शेयर किया पोस्ट

एक्टर कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद हाल ही में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपेन इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : एक्टर कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद हाल ही में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपेन इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप हुआ है .दोनों एक साथ 'बरसातें' शो में नजर आए थे, जहां से उनके अफेयर की शुरुआत हुआ. दोनों का रिश्ता करीब 2 साल तक चला. अब बीते दिनों एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट  शेयर करते हुए लिखा था शिवांगी से उनका ब्रेकअप हो गया है. हालांकि इन खबरों पर शिवांगी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था. अब इसी बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट  शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

 

 

 

 

 


शिवांगी जोशी ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा कि वह किस तरह अपनी जिंदगी को बैलेंस कर रही हैं. उन्होंने लिखा, 'बेबी गर्ल अभी के लिए खुद को थोड़ा एक्स्ट्रा प्यार करो. तुम एक साथ काफी सारी चीजों को बैलेंस कर रही है, ऐसी चीजों को हैंडल कर रही हो, जो किसी और को नहीं दिखतीं और अपना बेस्ट दे रही हो. तुम खुद को थोड़ा ग्रेस दो.' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का यह पोस्ट आते ही वायरल हो गया है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कुशाल टंडन संग ब्रेकअप के बाद शिवांगी ने अपने दिल की बात लिखी है.

 

 

 

Uploaded Image

 

 

 

 


कुशाल टंडन ने किया था ये पोस्ट


तो वहीं एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट  शेयर करते हुए लिखा था कि शिवांगी जोशी से उनका ब्रेकअप हो गया है. उन्होंने लिखा था, 'जितने भी लोग मुझे पसंद करते हैं, उन्हें मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं रहे और इस बात को 5 महीने हो गए हैं तो हां.' कुशाल का यह पोस्ट आते ही वायरल हो गया था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही