Search

 
 
 

चौपारण के मानगढ़ में निकला शिवलिंग, मंदिर के लिए चल रही थी खुदाई

 
सावन में भोलेनाथ के खुद प्रकट होने पर निहाल ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना मानगढ़ रहा है प्राचीन अवशेषों का गढ़, मिल चुके हैं बौद्धकालीन कई अवशेष Chouparan : चौपारण की मानगढ़ पंचायत के बिशुनधारी प्रसाद कुशवाहा के घर के पास मंदिर के लिए खुदाई चल रही थी. इसी दौरान वहां शिवलिंग निकला. देखते ही देखते यह बात पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई. लोग इसे भोलेनाथ की कृपा मानकर पूजा-अर्चना करने लगे. जिसने जहां खबर सुनी, सभी के पांव मंदिर की ओर बढ़ चले. वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई. पावन सावन माह में इस तरह शिवलिंग के प्रकट होने से लोग निहाल होकर भक्तिभाव में डूब गए. शिव महिमा गान भी होने लगा. कोई इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे थे, तो कोई कह रहा था यह बहुत पुण्य गांव है. वैसे मानपुर में अक्सर प्राचीन अवशेष मिलते रहे हैं. यहां पुरातत्वविद् भी पहुंच चुके हैं और खुदाई में मिले अवशेषों की छानबीन करते रहे हैं. यहां भगवान बुद्ध की कई प्रतिमाएं और बौद्धकालीन अवशेष भी मिल चुके हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ssss-2-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-assistant-teacher-accused-of-molesting-and-sexually-abusing-a-minor-girl-case-registered/">हजारीबाग

: सहायक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही