Search

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में शिवराज चौहान ने लगाई हाजिरी, जलाभिषेक किया

  Ranchi : केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देवघर पहुंचे. वहां उन्होंने पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने बाबा से देश और राज्य के विकास के साथ अमन-चैन और खुशहाली की कामना की. बताते चलें कि शिवराज सिंह चौहान देवघर के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व रणनीति को लेकर मंथन करेंगे. साथ ही वहां के जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp