Search

 
 
 

शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज, पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे

 
Ranchi: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे. यही देश को तोड़ने और बांटने वाले लोग हैं. ये भेदभाव करने वाले लोग हैं, ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं. इसे भी पढ़ें -एक्ट्रेस">https://lagatar.in/actress-parineeti-chopra-wished-her-husband-a-birthday-in-filmy-style/">एक्ट्रेस

परणीति चोपड़ा ने अपने पति को फिल्मी अंदाज में किया बर्थडे विश

डबल इंजन की सरकार स्थापित करेगी नए प्रतिमान

उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार नए प्रतिमान स्थापित करेगी, यहां प्रधानमंत्री जी के प्रति लोगों में श्रृद्धा और विश्वास है. जनता जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी से नाराज़ है. झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा और एनडीए यहां शानदार बहुमत हासिल करेगी और भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-gave-the-mantra-of-victory-said-use-all-your-strength-at-the-booth/">पीएम

मोदी ने दिया जीत का मंत्र, कहा – बूथ पर लगाएं पूरी ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही