Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध उत्खनन व कोयला चोरी पर रोक लगाएं थानेदार : रामगढ़ एसपी

Ramgarh : पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को छतरमांडू स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाएं. अवैध उत्खनन व कोयला चोरी पर रोक लगाएं. वारंटियों की धरपकड़ करें और लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें. उन्होंने पुलिस गश्ती तेज करने के अलावे चरित्र सत्यापन व परिवाद पत्रों की जल्द समीक्षा के निर्देश दिये. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक, पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित महतो, रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-cultural-artist-association-canceled-the-membership-of-album-maker-akash/">रांची

: झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एल्बम निर्माता आकाश की सदस्यता रद्द की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही