Search

 
 
 

रास चुनाव के बीच अखिलेश को झटका, सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने दिया इस्तीफा

 
UttarPradesh :  यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी के विधायक व नेता मनोज कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. मनोड पांडेय ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. मनोड पांडेय ने पत्र में लिखा कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें.

बीजेपी प्रत्याशी को वोट कर सकते हैं मनोज पांडे

बता दें कि मनोज पांडे रायबरेली के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक थे. हालांकि वो पिछले दो दिनों से अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं थे. माना जा रहा है कि अब मनोज पांडे बीजेपी प्रत्याशी को वोट करेंगे. जानकारी के अनुसार, मनोज पांडेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे हैं. दावा किया जा रहा है कि दयाशंकर ने सीएम योगी आदित्यानाथ से मनोज पांडेय की फोन पर बात करायी है. मनोज पांडेय को दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट दिलाने ले जा सकते हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही