Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस ने थामा BJP का दामन

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस ने पार्टी से किया किनारा, थामा बीजेपी का दामन Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मानस सिन्हा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. जानकारी के अनुसार, मानस सिन्हा भावनाथपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही