Kolkata : पश्चिम बंगाल के नदिया में 14 साल की लड़की की मौत की जांच सीबीआई करेगी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को झटका देते हुए यह आदेश दिया है. कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि वह सीबीआई को केस से जुड़ी सारी जानकारी दे दे. कोर्ट ने कहा कि पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों को मामले में सही जांच का भरोसा दिलाने के लिए मामला सीबीआई के हवाले किया जा रहा है. इस क्रम में कोर्ट ने ममता सरकार को पीड़ित परिवार और केस से जुड़े गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया. बता दें कि पूर्व में बीरभूम हिंसा मामले में भी ममता सरकार की इच्छा के विरुद्ध हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-mlc-elections-subramanian-swamys-taunt-bjp-won-everywhere-but-lost-in-varanasi-why/">यूपी
एमएलसी चुनाव : सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, भाजपा सब जगह जीती, लेकिन वाराणसी में हार गयी, क्यों?
फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगा ठेकेदार ने आत्महत्या की, कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा पर एफआईआर
एमएलसी चुनाव : सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, भाजपा सब जगह जीती, लेकिन वाराणसी में हार गयी, क्यों?
फिनाइल से मुंह धोयें ममता : शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नदिया में 5 अप्रैल को 14 साल की लड़की की मौत से सियासी तापमान बढ़ गया है. इस मामले में सीएम ममता बनर्जी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि लड़की का रेप हुआ है या फिर वो अफेयर के बाद प्रेगनेंट हो गयी थी? ममता बनर्जी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्हें फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर से अपना मुंह धोना चाहिए. इसे भी पढ़ें : 40">https://lagatar.in/karnataka-contractor-commits-suicide-had-said-minister-eshwarappa-demanded-40-percent-commission-fir-on-minister/">40फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगा ठेकेदार ने आत्महत्या की, कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा पर एफआईआर
Leave a Comment