Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारस-चिराग को झटका, लोजपा पर कब्जे की लड़ाई में चुनाव चिह्न 'बंगला' फ्रीज, नये नाम और निशान पर लड़ना होगा चुनाव

Advertisement
Advertisement
Patna  :  चिराग पासवान और उनके चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बीच लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. इस लड़ाई में दोनों को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों के चुनाव चिह्न बंगला को फ्रीज कर दिया है. यह चुनाव चिह्न फिलहाल पशुपति पारस या चिराग पासवान किसी गुट को नहीं मिलेगा. दोनों ओर से इसके लिए दावे किये गए थे. इसे भी पढ़ें -जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-ddc-flagged-off-the-cleanliness-awareness-chariot/">जामताड़ा

DDC ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरुकता रथ को किया रवाना

आयोग ने सुझाये अंतरिम उपाय

इस मामले में चुनाव आयोग ने कहा है कि पशुपति पारस या चिराग पासवान दोनों गुटों में से किसी को भी लोजपा के चिह्न का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिये दोनों गुट अंतरिम उपाय के रूप में नए नाम और चुनाव चिह्न अपने उम्मीदवारों को आवंटित कर सकते हैं. मालूम हो कि पशुपति पारस ने लोकसभा में खुद को संसदीय दल का नेता घोषित कराने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर अपने आपको अध्यक्ष भी घोषित किया है. चुनाव आयोग में सबसे पहले पशुपति पारस की तरफ से ही नाम पर चिह्न पर दावा किया गया था. पशुपति पारस गुट की तरफ से किए गए तमाम फैसलों की जानकारी चुनाव आयोग को दी गयी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही