Search

 
 
 

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अमित शाह पर टिप्पणी के केस में याचिका खारिज

 
Ranchi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश अंबुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. यहां बता दें कि साल 2018 में लोकसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी ने चाईबासा में एक सभा को संबोधित किया था. उस दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा देश के गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की थी. इससे आहत होकर प्रार्थी नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी. जिसे रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. वहीं इस केस में नवीन झा की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजित कुमार और कुमार हर्ष ने बहस की. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jut-is-the-first-university-of-jharkhand-which-will-conduct-part-time-phd/">झारखंड

का पहला विश्वविद्यालय है जेयूटी जो पार्ट टाइम करवाएगा पीएचडी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही