Search

 
 
 

शिंजो आबे की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं : दीपक प्रकाश

 
Ranchi : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दिनदहाड़े हत्या पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि भारत में अपना एक अच्छा मित्र खो दिया है. शिंजो आबे से भारत के रिश्ते जगजाहिर थे. जिस प्रकार से उनकी दिनदहाड़े हत्या हुई है, वह हैरान करने वाला है. शिंजो आबे की हत्या से पूरा दुनिया स्तब्ध है. उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

आबे की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं- बाबूलाल

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिंजो आबे की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं. आज भारत ने अपना एक अच्छा मित्र खो दिया. जापान समेत पूरे विश्व के लिए यह अत्यंत दुखदायी है. संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिंजो आबे भारत हितैषी राजनेता थे. उनकी स्मृति में 9 जुलाई को देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा उनके प्रति भारत की विनम्र श्रद्धांजलि है. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/heera-bhagat-is-father-in-law-of-bjp-mlc-dilip-jaiswal-from-bihar-tanuj-khatri/">बिहार

से भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल के ससुर हैं हीरा भगत : तनुज खत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही