Kolkata : न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के शूटर को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है. न्यायालय के आदेश के आलोक में कोलकाता SIT शूटर मन्नु सिंह को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई.
कोलकाता CBI की SIT ने आज विशेष न्यायाधीश की अदालत में शूट मन्नू को पेश किया. सीबीआई की ओर से चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में मन्नू सिंह की भूमिका की जानकारी कोर्ट को दी गई. साथ ही उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का अनुरोध किया गया.
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सीबीआई की दलील और मामले में पेश किए गए तथ्यों को देखते हुए अभियुक्त को चार दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया.
इस आदेश के आलोक में सीबीआई, मन्नू सिंह को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई. रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उसे 9-6-2026 को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा. सीबीआई कल देर रात मन्नू सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर कोलकाता पहुंची थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment