Search

 
 
 

सेंट्रल मेक्सिको के ला पामा रिजॉर्ट में गोलीबारी, एक बच्चे समेत सात की मौत

 
Mexico : सेंट्रल मेक्सिको के गुआनाजुआतो प्रांत के ला पामा रिसॉर्ट में गोलीबारी हुई है. जिसमें रिसॉर्ट में वीकेंड मना रहे 7 लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक सात साल का बच्चा, तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल है. वहीं इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. बंदूकधारियों ने शनिवार दोपहर को घटना को अंजाम दिया. लेकिन ग्वानाजुआतो राज्य के कोर्टाजार नगरपालिका के अधिकारियों ने घटना की जानकारी रविवार को दी. हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पायी है. मेक्सिको के सैन्य और पुलिस कर्मी हेलीकॉप्टर की मदद से हमलावरों की तलाश कर रहे हैं. (पढ़ें, CBI">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-arvind-kejriwal-reaches-cbi-office-interrogation-begins/">CBI

मुख्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पूछताछ शुरू, कहा-राष्ट्र विरोधी ताकतों के गीदड़-भभकी से नहीं रुकेगा भारत)

गोलीबारी के बाद स्पा सेंटर में तोड़फोड़ की और कैमरे भी उखाड़कर ले गये

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद हमलावरों ने स्पा सेंटर में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं घटनास्थल से भागने से पहले सुरक्षा के लिए लगे कैमरे को उखाड़कर अपने साथ ले गये. ला पामा रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है कि स्विमिंग पूल के पास शवों का ढेर पड़ा है. स्विमिंग कास्ट्यूम में कई लोग रोते-चिल्लाते अपने बच्चों को गले लगाते और भागते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-aam-aadmi-party-workers-protest-at-kashmere-gate-police-detained/">दिल्ली

: कश्मीरी गेट और पीरा गढ़ी में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही