Lohatdaga News : लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के महुआ टोली के पास सड़क निर्माण(बाईपास) करा रही कंपनी में गोलीबारी की खबर है. आरोप है कि फायरिंग राहुल सिंह के गिरोह के द्वारा की गयी है. फिलहाल गोलीबारी और वाहन में आग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है. देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है. वहीं हमलावरों ने एक वाहन को आग के हवाले कर दिया.
गोली लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.फिलहाल गोलीबारी और वाहन में आग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.