Search

 
 
 

न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

 
 New York : न्यूयॉर्क सिटी के एक सबवे स्टेशन पर सोमवार को किशोरों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये. प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रॉन्क्स में एक प्लेटफॉर्म पर हुई जब शहर के सभी स्टेशन पर स्कूल से आ रहे बच्चों की भीड़ होती है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना एक ट्रेन में दो समूहों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है.

पुलिस ने बताया कि घटना में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घायलों में 14 साल की लड़की और 15 साल का लड़का तथा 28, 29 और 71 साल के तीन व्यक्ति शामिल हैं. ऐसी जानकारी है कि कुछ पीड़ित विवाद में शामिल थे और अन्य लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. घायलों में से चार को गंभीर चोटें आयी हैं. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के ट्रांजिट प्रमुख माइकल केम्पर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया,  आज हुई घटना एक ट्रेन में दो समूहों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है. उन्होंने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो गोलीबारी शुरू हो गयी. केम्पर ने बताया, दरवाजे खुले और समूह में शामिल कम से कम एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चलायी. लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे तथा प्लेटफॉर्म पर और गोलियां चलायी गयीं. घटनास्थल से फरार हुए कम से कम एक हमलावर की तलाश की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही