Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल में गोलीबारी, 5 बच्चों समेत 14 को मारने के बाद खुद को मारी गोली

Moscow : मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. 20 से अधिक लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद खुद को मार डाला. रूस के आंतरिक मंत्रालय की उदमुर्तिया शाखा ने इस घटना की जानकारी दी है. इस गोलीबारी में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.
इसे भी पढ़ें –दुर्गा">https://lagatar.in/2000-jawans-will-handle-the-security-arrangements-of-the-capital-in-durga-puja-more-than-one-thousand-cctv-cameras-installed/">दुर्गा

पूजा में 2000 जवान संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, एक हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाये गये

एक सुरक्षा गार्ड को भी मार डाला

उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव का हवाला देते हुए कहा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में प्रवेश किया था और एक सुरक्षा गार्ड को मार डाला. उन्होंने कहा कि घायलों में स्कूली छात्रों की संख्या ज्यादा है. इस घटना में कुल 5 छात्रों के मारे जाने की खबर आ रही है. हालांकि, अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है कि अज्ञात व्यक्ति कौन था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी.

इलाके की चारों ओर से घेराबंदी

ब्रेचालोव ने कहा कि पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं लोग घायल भी हुए हैं. जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है. गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली. अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है. इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-rebellion-kamal-nath-was-called-by-the-high-command-to-delhi-suspense-over-gehlots-nomination/">राजस्थान

बगावत : कमलनाथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्‍ली, गहलोत के नामांकन पर सस्पेंस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही