Search

 
 
 

अक्षय की मूवी 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू, सामने आयी रिलीज डेट

 
LagatarDesk : एक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म `भूत बंगला` को लेकर काफी एक्साइडेट हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. हाल ही में एक्टर ने अपने फिल्म को लेकर आज एक नया अपडेट दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म `भूत बंगला` का नया पोस्टर शेयर किया है. जो 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी. साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइडेट हूं. ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा.  

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन `14 साल बाद एक साथ नजर आयेंगे

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-10-9.jpg">

class="size-full wp-image-986772 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-10-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही मेकर्स ने अक्षय कुमार के बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट का एलान किया था. फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्ट शेयर कर लिखा, `14 साल बाद, मैं अपने पुराने दोस्त अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में फिर से काम कर रहा हूं, यह एकता कपूर के साथ मेरा पहला कोलैबोरेशन है. कुछ खास के लिए तैयार हो जाइए. भूत बंगला`.वहीं 14 साल पहले 2007 में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया के लिए एक साथ आए थे. भूल भुलैया अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही