Search

 
 
 

'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग शुरू, अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीरें

 
Lagatar Desk: सोनी टीवी पर एक बार फिर `कौन बनेगा करोड़पति` शुरू होने जा रहा है. यह एक ऐसा रियालिटी गेम शो है जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस शो का पहला प्रसारण साल 2000 में हुआ था. जिसे अभिताभ बच्चन ने होस्ट किया था. बीच में इस शो की कमान शाहरुख खान ने संभाली थी. लेकिन शो को उतनी टीआरपी उस दौरान नहीं मिली. जिसके बाद दोबारा अमिताभ बच्चन को ही इस शो को संभालने की जिम्मेदारी दी गई. बता दें कि `कौन बनेगा करोड़पति` की शूटिंग खत्म हो गई है. जल्द ही ये शो टीवी पर टेलीकास्ट होगा. अब इस शो से जुडी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद अब दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 15वें सीजन की शुरुआत के पहले इस शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु भी KBC 15 को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस शो के शुरुआत में अमिताभ बच्चन काफी रिजर्व थे. लेकिन अब धीरे-धीरे वो शो के कंटेस्टेंट्स के साथ घुलने मिलने गले हैं. जिसकी वजह से अब इस शो को लोग और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-young-man-is-serious-after-being-hit-by-a-trailer-on-the-bloody-tata-kandra-road/">जमशेदपुर

: खूनी टाटा–कांड्रा सड़क पर ट्रेलर के धक्के से महिला गंभीर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही