Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग पूरी, मनोज बाजपेयी ने कहा-और थोड़ा इंतजार

LagatarDesk :  मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. बहुत जल्द बेव सीरीज का तीसरा सीजन भी रिलीज होगा. ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी. उन्होंने लिखा कि “फैमिली मैन 3” की शूटिंग पूरी हो गयी है. बस थोड़ा और इंतजार करिये.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-21-12.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-994702" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-21-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म

मनोज बाजपेयी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें क्लैपबोर्ड नजर आ रही है. उस क्लैपबोर्ड पर लिखा है, “इट्स ए रैप.” इस पोस्ट ने दर्शकों की बेचैनी और बढ़ा दी है. राज और डीके की एक्शन पैक्ड वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

तीसरे सीजन में नजर आयेंगे ये सितारे 

‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा नजर आयेंगे. पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी राज और डीके बेव सीरीज में एक मिडिल क्लास आदमी श्रीकांत तिवारी की कहानी दिखायेंगे, जो एक वर्ल्ड क्लास स्पाई है.

पहला और दूसरा सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स 

बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. दूसरा सीजन 2021 में आया, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु ने अपने दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया. दोनों सीजन को बेतहाशा प्यार मिला  और अब फैंस तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही