Search

 
 
 

पलामू: पीडीएस दुकानदार पर लगा राशन नहीं देने का आरोप

 
Medininagar: पीडीएस दुकानदार द्वारा दो माह से लाभुकों को राशन नहीं दिया जा रहा है. इससे लाभुकों में आक्रोश है. मामला पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत के खरोंधा गांव का है. लाभुकों ने यह आरोप पीडीएस दुकानदार हरदेव मांझी पर लगाया है. लाभुकों की मानें तो दुकानदार हरदेव के द्वारा लगातार दो माह अक्टूबर व नवंबर का लगभग 50 लाभुकों को राशन नहीं दिया गया है. इस मामले पर पंचायत की मुखिया मंजू देवी जन वितरण के दुकानदार के घर लाभूकों के साथ पहुंची. वहां पर लगभग दो घंटे तक दुकानदार का इंतजार किया. लेकिन दुकानदार नहीं आया. इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई. कहा कि जरूरत पड़ी तो उपायुक्त से मिलकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. हालांकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार से इस मामले की जानकारी लेने के लिए फोन पर बात करने की कोशिश की गई. लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया. बताते चलें कि बिंदा देवी, कमला देवी एवं निशक्त परदेसी भुईयां को भी पीडीएस के दुकानदार के द्वारा अंगूठे का निशान लगाकर राशन नहीं दिया गया है. गोदाम में देखा गया कि एक क्विंटल भी चावल नहीं था. जबकि 27 नवंबर को 45 क्विंटल राशन दुकानदार के द्वारा लिया गया है. वहीं लाभुकों की संख्या लगभग 230 है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही