Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: ब्राउन शुगर के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Hazaribagh: बड़कागांव पुलिस ने एक दुकानदार को 6.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वरीय पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव हुरलंग बागी निवासी संतोष कुमार (32) अपनी किराना दुकान में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करता है. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने उक्त दुकान में छापामारी की तो संतोष कुमार के पहने हुए ट्राउजर की दाहिनी जेब से पांच सफेद कागज की पूड़िया बरामद की गई, जिसे खोलकर देखने पर ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ पाया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - सेल">https://lagatar.in/sails-kiriburu-mine-gets-kalinga-environment-excellence-award/">सेल

की किरीबुरु खदान को कलिंग पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही