Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाइट की कमी के कारण दुकानदारी ठप, आंदोलन के मूड में अटल वेंडर मार्केट के दुकानदार

Ranchi : जो दिखता है, वही बिकता है. सामान दिखेगा ही नहीं तो बिकेगा कैसे. यह कहना है रांची के कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट के दुकानदारों का. सभी दुकानदारों का एक ही दर्द है, साहब लाइट की कमी के कारण पूरा धंधा चौपट हो गया है. ग्राहक आ ही नहीं रहे हैं. दिनभर में 5 हजार का माल बेचते थे, अब 500 से एक हजार भी नहीं बेच पा रहे. दाल-रोटी पर आफत आ गई है. निगम से सिर्फ आश्‍वासन मिल रहा है. [caption id="attachment_339337" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/8-22.jpg"

alt="लाइट की कमी के कारण दुकानदारी ठप" width="720" height="1280" /> लाइट की कमी के कारण दुकानदारी ठप[/caption] बता दें कि निगम द्वारा बाहरी लाइट और बैनर लगाने पर रोक लगा दी गई है. इसके विरोध में दुकानदारों ने 3 दिन तक हड़ताल किया था. बाद में डिप्‍टी मेयर के हस्‍तक्षेप के बाद दुकानदार मान गये थे. उस वक्‍त दुकानदारों को आश्‍वासन दिया गया था कि सबका अलग मीटर लगाया जायेगा, जिसके बाद आप एक्‍स्‍ट्रा लाइट लगा सकते हैं. मगर अबतक निगम की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है. लाइट कटते ही पूरे मार्केट में अंधेरा छा जाता है. अंधेरा के कारण ग्राह‍क भी नहीं आ रहे हैं. बार-बार लाइट कट रहा है. मोमबत्‍ती की लाइट में दुकानदारी करनी पड़ रही है. दुकानदार कृष्‍णा शाह और विक्‍की ने कहा कि निगम क्या चाहता है हमें समझ ही नहीं आ रहा. अगर निगम नहीं सुनता है तो हम फिर से आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : जल्‍द">https://lagatar.in/jhiris-appearance-will-change-soon-biogas-will-be-made-from-waste-cm-had-said-this/">जल्‍द

बदलेगी झिरी की सूरत, कचड़ा से बनेगा बायोगैस, सीएम हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही