Search

 
 
 

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे वेजिटेबल मार्केट के दुकानदार

 
Ranchi : निगम के आदेश के खिलाफ नागा बाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट के दुकानदारों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी. बता दें कि बीते 10 जून को अपर नगर आयुक्‍त ने वेजि‍टेबल मार्केट का निरीक्षण किया था. इस दौरान वहां दुकानदारों द्वारा लगाये गये अतिरिक्‍त लाइट और टंगगांग को देखकर नाराजगी जतायी थी. उन्‍होंने अतिरिक्‍त लाइट और टंगगांग को हटाने का निर्देश दिया था. जिसको लेकर दुकानदारों में नाराजगी है. दुकानदारों ने इसको लेकर बैठक की और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. दुकानदारों का कहना है कि अगर टंगगांग को हटा लिया जाए तो उनकी दुकानें नहीं चलेंगी. निगम के आदेश के खिलाफ वह अपनी-अपनी दुकानें अनिश्चितकालीन तक बंद रखेंगे. इसे भी पढ़ें :  गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही