Search

बारीडीह वर्कर्स फ्लैट की चहारदीवारी निर्माण का दुकानदारों ने किया विरोध, विधायक पहुंचे

Jamshedpur : शहर के बारीडीह में वर्कर्स फ्लैट की चहारदीवारी करने का विरोध बारीडीह बाजार समिति की ओर से शुक्रवार को किया गया. इस दौरान स्थानीय दुकानदार और स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए थे. दुकानदारों ने मौके पर विधायक सरयू राय को बुलाकर अपनी समस्या को रखी और चहारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की. विधायक ने स्थल का जायजा लिया और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि टाटा स्टील को मनमानी नहीं करने दी जाएगी.

200 दुकानदार होंगे प्रभावित

मौके पर दुकानदारों ने कहा कि चहारदीवारी निर्माण होने से करीब 200 दुकानदार प्रभावित होंगे. उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी. वर्कर्स फ्लैट की चहारदीवारी निर्माण से बाजार जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा. विधायक ने मौके पर पहुंचकर टाटा स्टील की ओर से चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//