Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिस्टलरी पुल के पास बने वेंडर मार्केट में शिफ्ट हुए दुकानदार

Ranchi: राजधानी रांची को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम की कोशिश जारी है. रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल के बीच सड़क किनारे लगने वाले चिकन. मछली और मटन मार्केट दुकानदारों को हटाया गया. नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह से ही सड़क किनारे लग रहे दुकानों को तोड़कर हटाना शुरू कर दिया था. उल्लेखनीय है कि लालपुर से डिस्टरी पुल तक सड़क किनारे लग रहे मांसाहारी दुकानों को पुल के पास बने नए वेंडर मार्केट में शिफ्ट किया गया है. मौके पर आए रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर मयूर गहल्लोत ने बताया कि दुकानों के मार्केट में शिफ्ट होने से सड़क किनारे साफ-सफाई भी रहेगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगा. इसे पढ़ें- शिक्षाविदों">https://lagatar.in/educationists-said-removal-of-niralas-poem-from-the-12th-syllabus-is-unfortunate/">शिक्षाविदों

ने कहा,12वीं के सिलेबस से निराला की कविता हटना दुर्भाग्यपूर्ण
[caption id="attachment_605687" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Tarun.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वेंडर मार्केट में मछली बेचता दुकानदार[/caption]

लंबे समय से उठ रही थी मांग

बता दें कि नए मार्केट के पास ही बिरसा मुंडा की समाधि स्थल है. स्थल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था. जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई वरीय अधिकारी का आना-जाना होता था. चिकन-मछली और मटन दुकान समाधि स्थल से नजदीक होने के कारण वहां हमेशा गंदगी फैली रहती थी. वहीं दूसरे तरफ ट्रैफिक जाम लगा होता था. स्थल पर जब वीवीआईपी गेस्ट आते थे तो वरीय अधिकारी असहज महसूस करते थे. मार्केट शिफ्ट होने के बाद अब लालपुर से डिस्टलरी पुल तक सड़क किनारे लग रहे मांस-मछली के दुकान अब नहीं लग सकेंगे. जिन दुकानदारों को मार्केट में जगह दी गई थी. उन्हें 11 अप्रैल तक का समय दिया गया था. दुकानदारों को मार्केट में चबुतरे आवंटित किए गए हैं. वर्तमान में 74 दुकानदारों को मार्केट में जगह दी गई है. 74 दुकानदारों में 42 मछली, 30 मुर्गा और 2 मटन बेचने वाले हैं. बता दें कि बिरसा समाधि से लेकर पीस रोड तक सड़क किनारे की जमीन को विकसित किया जाएगा. यहां बाद में दुकानदारों को जगह मिलेगी. इसे भी पढ़ें- चतरा">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/">चतरा

: ब्लास्टिंग से डर के साये में जीने को मजबूर हैं आंगनबाड़ी केंद्र के आदिवासी बच्चे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही