Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दवा दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें, एंटी क्राइम चेकिंग में 10 वाहन जब्त समेत गढ़वा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Garhwa : गढ़वा के सिविल सर्जन तथा उपाध्यक्ष के साथ जेएमएम नेताओं द्वारा बदसलूकी और मारपीट करने के विरोध में रंका अनुमंडल मुख्यालय के दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छठे दिन आईएमए के आह्वान पर ओपीडी बंद रहा. इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रही. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी गोपाल प्रसाद ने बताया कि झासा के निर्देश पर राज्य के सभी चिकित्सक हड़ताल पर हैं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं बहाल है. ओपीडी और दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई. पूरे दिन मरीज परेशान नजर आए.

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 10 वाहन जब्त

रंका थाना मोड़ के पास एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर रंका पुलिस बल के जवानों ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 10 वाहनों को जब्त किया गया. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक राइडर्स पुलिस के द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हेलमेट नहीं पहन रहे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है. पुलिस का प्रयास है कि दुर्घटना में कमी आए, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की शाम 5:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक 1 घंटे का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है. इनके पास न तो लाइसेंस और न ही हेलमेट पहना था.

विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षकों को दी विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/01rc_m_190_01032023_1-300x225.jpg"

alt="" width="320" height="240" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/01rc_m_189_01032023_1-300x225.jpg"

alt="विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक को दी विदाई" width="340" height="255" /> विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक को दी विदाईरंका प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय तमगे कला में पदस्थापित शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा और राम लखन राम सेवानिवृत्त हो गए. दोनों को विद्यालय प्रबंधन समिति ने विदाई दी. मौके पर छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया और भावभीनी विदाई दी. मौके पर उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा अवधि में बेदाग रूप से अपने कार्यों का निर्वहन कर पाना सरकारी कार्यों में सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. अपने शिक्षण कार्य में मैंने वफादारी पूर्वक विभाग के कार्यों को संपन्न कराया. वहीं राम लखन राम ने कहा कि जो सेवा में आया है, उसे एक दिन जाना ही पड़ता है‌. आज जो हमें स्नेह मिला, उससे अभिभूत हूं. जहां भी रहेंगे हम यहां के छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों को याद करते रहेंगे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार मिंज ने कहा कि अरविंद कुमार शर्मा तथा राम लखन राम से हमने विभाग में कार्यों के करने के तरीकों को सीखा है. इनके कार्यकलाप और बच्चों को पढ़ाने की शिक्षण शैली हम अपने जीवन में उतारकर उनके मार्गों पर चलने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर छात्र-छात्राएं और विद्यालय प्रबंधन समिति के लोग सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही