Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छोटे बाल, ट्रिम दाढ़ी, लंदन जाते ही राहुल गांधी कूल लुक में आये नजर

LagatarDesk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को पूरी हो गयी. इस दौरान राहुल की दाढ़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी. यात्रा खत्म होने के बाद लोग उनसे लगातार पूछ रहे थे कि वे अपनी दाढ़ी कव कटवाएंगे? अब जाकर ब्रिटेन से राहुल गांधी की नई तस्वीर वायरल हो रही है. विदेश जाते ही राहुल गांधी कूल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी लंबी दाढ़ी को ट्रिम करवा लिया और बाल भी छोटे करवा लिये. छोटे बाल, ट्रिम दाढ़ी और कोट-टाई में राहुल गांधी काफी हैंडसम लग रहे हैं.

सात दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर हैं राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी सात दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे हैं. यहां वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को संबोधित करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और इंडिया चाइना रिलेशंस पर भी बात करेंगे.

लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी सब्जेक्ट पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट में लिखा कि हमारा कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश हैं. वह आज लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी के विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे. वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि मैं अपने मातृ संस्थान यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर वहां लेक्चर देने को लेकर उत्सुक हूं. मैं वहां बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित भी करूंगा. इस दौरान जियोपॉलिटकल, इंटरनेशनल रिलेशंस, डेटा और डेमोक्रेसी सहित कई मुद्दों पर प्रतिभावान छात्रों से बात करूंगा. इस महीने की शुरुआत में, बिजनेस स्कूल ने ट्विटर पर आगामी यात्रा की पुष्टि की थी.

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के दिये गये बयान पर भारत में हुआ था बवाल

बता दें कि राहुल गांधी साल 2022 में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गये थे. उस समय यूनिवर्सिटी में उनके बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था. राहुल गांधी ने ‘Ideas For India कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को काम नहीं करने दे रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा था कि भाजपा लोगों की आवाज को दबा रही है. जबकि हम लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही