Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी, मरीज बेहाल

Advertisement
Advertisement

तीन चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव

Bermo: कोरोना से मुकाबला करने के लिए चिकित्सा व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है. लेकिन यहां स्थिति कुछ और है. मामला बोकारो जिला अन्तर्गत गोमिया प्रखंड का है. यहां पैंतीस हजार की आबादी पर एक डॉक्टर है. मानक के अनुसार एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए. जाहिर है गोमिया प्रखंड में चिकित्सकों की भारी कमी है.

मेडिकल स्टाफ की कमी

गोमिया प्रखंड में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र साडम, चतरोचटी और महुआटांड में है. इसके साथ ही तीस उपस्वास्थ्य केंद्र हैं. इनमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ नहीं हैं. गोमिया में स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों का पदस्थापन नही किया गया है. जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के स्वास्थ्य सेवा के लिए सात डॉक्टर कार्यरत हैं. जबकि चौदह डॉक्टर होने चाहिए.

एक चिकित्सक के भरोसे हो रहा काम

वहीं गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात डॉक्टर हैं. इनमें से एक चिकित्सक को बोकारो, एक को जरंगडीह कोविड सेंटर और एक को बेरमो में प्रतिनियुक्त किया गया है. मौजूदा समय में चार चिकित्सकों में तीन कोरोना पॉजिटिव हैं. सारा काम एक चिकित्सक के भरोसे हो रहा है. यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलांइस की माने तो गोमिया में आबादी के हिसाब से दो सौ से अधिक डॉक्टर होने चाहिए. 2011 के जनगणना के अनुसार गोमिया प्रखंड की आबादी 231185 है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही