Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हटिया ग्रिड में 65 मेगावाट बिजली की कमी, आंख मिचौली से लोग परेशान

  • नामकुम पावर ग्रिड में चल रही है टेस्टिंग, दो-तीन दिन और बाधित रहेगी बिजली
  • रांची में है 44 सब स्टेशन और 200 फीडर, देर रात हो रही है बिजली कटौती
Ranchi : मौजूदा ग्रिड में ओवरलोड के कारण रांची शहर के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है. बड़ी आबादी को सुबह से लेकर देर रात तक दो से तीन घंटे के अंतराल में बिजली कटौती झेलना पड़ रहा है. शुक्रवार को भी रांची में लोग 41 डिग्री तापमान में बाधित बिजली से परेशान रहे.

ओवरलोड की समस्या के कारण कम बिजली आपूर्ति

हटिया ग्रिड में 260-265 मेगावाट बिजली की जरूरत है. परंतु तकनीकी व ओवरलोड की समस्या के कारण 200 मेगावाट बिजली लेकर सप्लाई की जा रही है. दूसरी ओर नामकुम पावर ग्रिड में 500 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपीयर) के नए ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे हैं, जिसकी टेस्टिंग चल रही है. इसके कारण नामकुम ग्रिड से भी आधी आबादी को लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है. जानकारी के अनुसार, नामकुम ग्रिड से बाधित बिजली आपूर्ति की समस्या और दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी. नामकुम ग्रिड को 110-120 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जाती है. परंतु ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं होने के कारण सिर्फ 90 मेगावाट बिजली लेकर सप्लाई करनी पड़ रही है. जिसके कारण रांची में 44 सब स्टेशन और करीब 200 फीडरों से लगातार लोड शेडिंग की जा रही है.

इन इलाकों बिजली आपूर्ति प्रभावित

कोकर, बहुबाजार, चुटिया, बरियातु, कांटा टोली, सामलौंग, धुर्वा, बिरसा चौक, तुपुदाना, हेसाग, हिनू, हरमू, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके रोड, पुंदाग, अरगोड़ा, कडरू, अशोक नगर, डोरंडा, कुसई, घाघरा, लालपुर, डंगरा टोली चौक, थड़पखना, मेन रोड, हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, राजभवन सबस्टेशन के सभी फीडर, कचहरी चौक, बूटी, मोरहाबादी सहित अन्य इलाके और मोहल्ले प्रभावित हैं.

जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा

नामकुम ग्रिड में 500 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसके कारण ओवर लोड की समस्या हो रही है. हटिया सहित अन्य ग्रिड भी प्रभावित हो रहे हैं. जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा.
                                                                         - पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, रांची विद्युत एरिया बोर्ड
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/research-collaboration-between-ceed-and-open-energy-transition-germany-to-promote-energy-transition-in-jharkhand/">झारखंड

में एनर्जी ट्रांजिशन को बढ़ावा देने के लिए सीड और ओपन एनर्जी ट्रांजिशन (जर्मनी) के बीच शोध-सहयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही