Ranchi : झारखंड पुलिस आईपीएस अधिकारियों की कमी झेल रही है. राज्य में आईपीएस अधिकारियों के 12 महत्वपूर्ण पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे हैं. वहीं 32 पद पूरी तरह खाली पड़े हुए हैं. वर्तमान में झारखंड में आईपीएस के 149 पद स्वीकृत है. जिनमें 111 आईपीएस झारखंड में है. इन 111 आईपीएस में 22 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है. आईपीएस की कमी का सीधा असर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन पर पड़ रहा है. सुपरविजन में विलंब होने से लंबित कांडों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसका असर प्रदेश में विधि-व्यवस्था से लेकर नक्सल अभियान तक में पड़ रहा है.
झारखंड में IPS अधिकारियों की कमी, 12 महत्वपूर्ण पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे, 32 पद खाली पड़े
Last Updated: May 15, 2023 12:00 AM (IST)