Search

 
 
 

झारखंड पुलिस में आधुनिक हथियारों की कमी, अब 30 करोड़ रुपए से खरीदे जाएंगे हथियार और उपकरण

Ranchi : झारखंड पुलिस में हथियारों की कमी को देखते हुए सरकार ने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर नए हथियार और अत्याधुनिक उपकरण खरीदने की योजना बनाई है. हथियारों की खरीद केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत की जा रही है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस में हथियारों की कमी को देखते हुए सरकार ने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर नए हथियार और अत्याधुनिक उपकरण खरीदने की योजना बनाई है. हथियारों की खरीद केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार पुलिस के लिए ड्रोन, नाइट विजन कैमरा, हाई-रेंज राइफल और आधुनिक संचार उपकरण खरीदे जाएंगे. इन संसाधनों से नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को ऑपरेशन चलाने में काफी मदद मिलेगी साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा.

 

उल्लेखनीय है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य पुलिस के पास एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों की करीब 49 प्रतिशत तक कमी है, जिसके कारण कई जगहों पर अब भी एसएलआर जैसे पुराने हथियारों पर निर्भरता बनी हुई है.

 

राज्य सरकार ने पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, बोकारो, चतरा और लातेहार जैसे नक्सल प्रभावित जिलों को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है.

 

इधर, पुलिस बल की मोबिलिटी को मजबूत करने के लिए हाल ही में 1400 से अधिक नए वाहन थानों को उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही कई हाईटेक थानों की स्थापना भी की गई है. अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक हथियार और तकनीक मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही