Search

जिलों में जवानों की कमी औऱ 334 सिपाही तीन माह से पासिंग आउट परेड के इंतजार में

लगातार खास खबर

Ranchi : अक्सर खबरें आती हैं, जिलों में थानों में पुलिसकर्मियों की कमी है. खासकर सिपाहियों की. इसके कारण सिपाहियों को ज्यादा घंटा काम करना पड़ता है, छुट्टी नहीं मिलती. इस बीच एक चौंकाने वाली खबर यह है कि राज्य पुलिस के 334 सिपाही करीब तीन माह से पासिंग आउट परेड के इंतजार में हैं.

 

जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल का प्रकाशन भी कर लिया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया. 

 

बताया जाता है कि मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.

 

ट्रेनिंग पर सवाल- 334 में 291 फेल

मुसाबनी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षणरत 334 पुलिसकर्मियों ट्रेनिंग की क्वालिटी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.  प्रकाशित रिजल्ट के मुताबिक 334 में से सिर्फ 43 पुलिसकर्मी ही उतीर्ण (पास) हो पाये हैं. बाकि 291 पुलिसकर्मी फेल कर गए हैं. यानी सिर्फ 12-13 प्रतिशत जवान ही पास हो सके हैं. ऐसे में यह समझना मुश्किल है कि ट्रेनिंग देने वाले असफल हुए या ट्रेनिंग लेने वाले. ऐसा लगता है दोनों ही फेल हो गए. हालांकि पुलिस विभाग में तीन बार परीक्षा देने का मौका देने का प्रावधान है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//