Search

बीबीएमकेयू में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी : राज्यपाल

जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने दुमका गए सीपी राधाकृष्णनन Dhanbad :  सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन  गुरुवार 22 जून की शाम धनबाद के सर्किट हाउस पहुंचे.  यहां जिला पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. थोड़ी देर रुकने के बाद वे दुमका के लिए रवाना हो गए. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुमका में शुक्रवार 23 जून को जनसंवाद कार्यक्रम  है.  यह कार्यक्रम कुल 3 जिलों में आयोजित है  और 19 जिलों को कवर करेगा. कार्यक्रम के बाद पुन: रांची राजभवन लौट जाना है. उन्होंने बताया कि जनता के साथ सीधा संवाद होना चाहिए, इससे कई चीजों को समझना आसान हो जाता है. सरकार की योजनाएं लोगों तक ठीक से पहुंच रही है या नहीं, योजनाओं में क्या क्या खामियां हैं,  यह सब समझने और उसके समाधान का अवसर मिलता है. इससे जनता के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा धनबाद के बाघमारा में जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है. आप लोगों से जुड़ने का मौका जल्द मिलेगा. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत स्टाफ और शिक्षकों की कमी के संबंध में उन्होंने बताया कि पब्लिक सर्विस कमीशन मध्यम से जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. मौके पर डीसी संदीप सिंह, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, एसएसपी संजीव कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-problem-in-chirkunda-is-not-resolved-within-a-week-then-movement-ranjit/">

धनबाद : चिरकुंडा में पेयजल समस्या एक हफ्ते में दूर नहीं हुई तो आंदोलन- रंजीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp