Search

 
 
 

डिस्पैच में अनुपस्थित रहनेवाले 113 संस्थानों के 273 मतदानकर्मियों को शो-कॉज

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में डिस्पैच के दिन बिना अनुमति अनुपस्थित रहनेवाले 113 संस्थानों के 273 पीठासीन पदाधिकारियों व मतदानकर्मियों को शो-कॉज जारी किया गया है. 12 नवंबर को 273 पीठासीन मतदानकर्मी बिना अनुमति अनुपस्थिति थे. जिसे जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए कारण पृच्छा समर्पित करने का आदेश जारी किया गया है.

स्वीकार्य योग्य स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर होगी एफआईआर

पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच के दिन अनुपस्थित रहने वाले मतदानकर्मियों द्वारा स्वीकार्य योग्य स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. मतदानकर्मियों को 15 नवंबर की सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है. इन संस्थानों के कर्मी थे अनुपस्थित 1. रोहिणी प्रोजेक्ट रोहिणी कोलियरी एनके एरिया अनुपस्थित -16 2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जोनल ऑफिस अनुपस्थित - 09 3. बैंक ऑफ इंडिया जोनल ऑफिस अनुपस्थित - 11 4. सीसीएल एनके एरिया, डकरा खलारी रांची अनुपस्थित - 17 5. एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर सेल (सीईटी) अनुपस्थित - 10 इसे भी पढ़ें - इंडिगो">https://lagatar.in/bomb-threat-in-flight-going-from-nagpur-to-kolkata-emergency-landing-at-raipur-airport/">इंडिगो

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही