Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीडीपीओ सदर सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित

Ranchi : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही बरते जाने पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा कार्रवाई की गयी है. योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज किया गया है. साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है.

महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किये जाने का मामला संज्ञान में आया

झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया. वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुए आवेदनों को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किये जाने का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया

सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गयी शिथिलता एवं लापरवाही को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये.

पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरुद्ध अवैध वसूली करने की शिकायत मिली

रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरूद्ध अवैध वसूली करने की शिकायत मिली. डीसी ने वस्तुस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल महिला पर्यवेक्षिका की सोनाहातु परियोजना में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया. साथ ही महिला पर्यवेक्षिका पर लगाये गये आरोप संदेहास्पद प्रतीत होने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर को पत्र प्राप्ति के 12 घंटे के अन्दर स्पष्ट मन्तव्य के साथ जांच प्रतिवेदन् उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है.इससे पहले अवैध वसूली करने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास से कारण पृच्छा की गयी थी, जो कि असंतोषप्रद पाया गया.

इनको किया गया शो-कॉज

  1. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर. 
  2. अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
  1. किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर. 
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही