Search

 
 
 

अपना अधिकार पाने के लिए महारैली में ताकत दिखाएं : बंधु तिर्की

 
Ranchi : पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार पाने के लिये ही आदिवासी एकता महारैली का आयोजन किया गया है और इसे सभी का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है. यह बातें बंधु तिर्की ने रैली की तैयारी के लिए बनहोरा में स्थित जतरा मैदान में आयोजित एक बैठक के दौरान कही. तिर्की ने कहा कि इस महारैली से आदिवासी समाज की जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा. इसलिए सभी को इसके लिए गंभीर होना पड़ेगा. आदिवासी अपने अधिकार के लिये रैली में शामिल होकर अपनी ताकत दिखाएं. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/case-registered-against-ig-commandant-other-officials-after-crpf-arrived-during-questioning-cm-hemant-soren/">CM

हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान CRPF के पहुंचने पर IG, कमांडेंट व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कमड़े पंचायत की मुखिया नीलम तिर्की, पूर्व मुखिया (पंडरा) सुनील तिर्की, पूर्व पार्षद सुनील टोप्पो, कमड़े पंचायत समिति की सदस्य शिल्पा कच्छप, पूर्व मुखिया कमड़े संजय तिर्की, समाजसेवी शिवा कच्छप, राजेश लिंडा, प्रकाश तिर्की, राजेश लकड़ा, सुका तिर्की, मुन्तजीर खान, प्रधान लालू खलखो, अलविन लकड़ा, गोपाल तिर्की, जुले तिग्गा सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-truck-referred-to-rims/">बालूमाथ

: ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल, रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही