Search

 
 
 

श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए परेशान, पूछा क्या हैक हो गया अकाउंट

 
Lagatardesk : सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट हैक होने की खबरें आते रहती है.कुछ समय पहले सिंगर श्रेया घोषाल के अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थीं. तो वही अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर  का नाम जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है. ">   दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर  ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कमाल की बात ये है कि उनका ये पोस्ट किसी की समझ में ही नहीं आ रहा है .कि आखिर उन्होंने लिखा क्या है. या वो क्या लिखने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे में फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं. कि उनका अकाउंट हैक हो गया है. श्रद्धा कपूर के एक्स हैंडल के जरिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए जाने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए. श्रद्धा के एक्स हैंडल के पोस्ट में लिखा है आसान $28. जीजी .कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर पूछा कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है.  

फैंस लगा रहे अलग-अलग कयास

  श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद अब फैंस अपने अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है कि श्रद्धा का अकाउंट हैक हो गया है, तो वहीं कुछ ये नहीं समझ पा रहे हैं. कि ये कोई पीआर स्टंट है .या श्रद्धा ने किसी गेम में कोई 28 डॉलर जीते हैं. फिलहाल तो श्रद्धा का ये पोस्ट अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही