Search

 
 
 

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रीजर में मिला युवती का शव, प्रेमी गिरफ्तार

 

New Delhi : दिल्ली में फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. उत्तम नगर की एक युवती का शव नजफगढ़ स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला है. आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मृतका आरोपी साहिल गहलोत की प्रेमिका थी. कुछ दिनों पहले ही साहिल गहलोत की शादी किसी और युवती से तय हुई थी. इस शादी की खबर के बाद से मृतका और साहिल गहलोत में खटपट चल रही थी. मालूम हो कि दिल्ली में ही 18 मई, 2022 को आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वॉकर की गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन हफ्ते तक घर में फ्रीज में रखा था.

ढाबे का मालिक है आरोपी साहिल गहलोत 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 25 साल है और वह दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की करीब दो से तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसके शव को दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव में एक ढाबे में फ्रीजर के अंदर रखा गया था. अधिकारियों ने कहा, साहिल गहलोत के रूप में पहचाने जाने वाले ढाबा मालिक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

दूसरी लड़की से शादी करने का विरोध किया था

एडिशनल डीसीपी (द्वारका) विक्रम सिंह ने कहा कि मित्रांव गांव निवासी साहिल गहलोत और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे. मामले की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी किसी अन्य युलती से शादी करने जा रहा था. इसका पता चलने पर पीड़िता ने आपत्ति जताई और उससे शादी करने के लिए जोर दिया था. इससे बौखलाए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को फ्रीजर में छिपाकर अपने ढाबे पर रख दिया. उन्होंने कहा, घटना करीब दो से तीन दिन पहले हुई थी. इसे भी पढ़ें – गुमला:">https://lagatar.in/gumla-bomb-explodes-in-hand-schoolboy-badly-scorched/">गुमला:

हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही