Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की मां का श्राद्ध कार्यक्रम  : नेमरा में सुरक्षा सख्त, 13 IPS-42 DSP स्तर के अधिकारी संभालेंगे मोर्चा

Ranchi  News :  पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी मानवाधिकार कार्यालय की ओर से 12 अक्टूबर को प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर यह व्यवस्था की गई है. प्रतिनियुक्त अधिकारी 15 अक्टूबर की दोपहर से 19 अक्टूबर की सुबह तक या कार्यक्रम समाप्त होने तक नेमरा और रामगढ़ में तैनात रहेंगे.
 

Ranchi  News :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 13 आईपीएस अधिकारियों और 42 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. इन अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी मानवाधिकार कार्यालय की ओर से 12 अक्टूबर को प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर यह व्यवस्था की गई है. प्रतिनियुक्त अधिकारी 15 अक्टूबर की दोपहर से 19 अक्टूबर की सुबह तक या कार्यक्रम समाप्त होने तक नेमरा और रामगढ़ में तैनात रहेंगे.

 

कई आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा, एसआईबी एसपी सौरभ, जैप-4 के समादेष्टा ऋषभ कुमार झा, विशेष शाखा एसपी हरविंदर सिंह, एसीबी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-6 के समादेष्टा राजेश कुमार, सीआईडी एसपी रोशन गुड़िया और एसीबी एसपी श्रीराम समद को तैनात किया गया है.

 

इसकेअलावा धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल, रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब और चैनपुर एसडीपीओ श्रुति को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है.

 

42 डीएसपी स्तर के अधिकारी भी रहेंगे तैनात

आईपीएस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के लिए 42 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इनमें गिरिडीह के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार के अलावा एसटीएफ, एटीएस, एसीबी और विशेष शाखा के अधिकारी शामिल हैं.

 

वहीं, जैप और आईआरबी बटालियन के अधिकारियों के साथ रेल एवं यातायात डीएसपी को भी तैनात किया गया है. श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, विधि-व्यवस्था संभालने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों की होगी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही