Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला 2026 : रेल मंत्रालय का फैसला, कांवरियों की सुविधा के लिए रांची से भागलपुर के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement
  • 26 जुलाई से शुरू होगा परिचालन  
  •  सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Ranchi :  श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा की है.

 

यह ट्रेनें अलग-अलग रूटों (वाया राजाबेड़ा और वाया बरकाकाना) से होकर चलेंगी, जिससे सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे कनेक्टिविटी मिल सकेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार दोनों ट्रेनें 14-14 फेरे (ट्रिप) लगाएंगी, जिससे देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले रेल यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सकेगा.

 

पहली स्पेशल ट्रेन संख्या 08690 रांची-भागलपुर-रांची (वाया राजाबेड़ा) द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल होगी. 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से शाम 17:40 बजे प्रस्थान करेगी. यह मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, नवादा, किउल और सुल्तानगंज होते हुए अगले दिन सुबह 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर-रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से सुबह 09:10 बजे खुलकर रात 22:20 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी के 6, स्लीपर के 7, एसी 3-टियर का 1 और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं.

 

दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 08646 रांची-भागलपुर स्पेशल 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से शाम 17:30 बजे रवाना होगी. यह बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल और सुल्तानगंज के रास्ते सुबह 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

 

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से सुबह 09:10 बजे चलकर रात 21:40 बजे रांची वापस आएगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसी 3-टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही