Search

 
 
 

देवघर व सुल्तानगंज के लिए चलेंगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन

 

Ranchi  : रांची, बड़काकाना व कोडरमा के कांवरियों के लिए राहत भरी खबर है. देवघर व भागलपुर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी स्वीकृति दे दी है. रांची-देवघर श्रावणी स्पट्रेन ट्रेन संख्या 08646 (रविवार, मंगलवार, गुरुवार) को रांची से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, नवादा होते हुए अगले दिन दोपहर 12:05 बजे देवघर पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 08645 (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) भागलपुर से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी और कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना होते हुए अगले दिन रांची पहुंचेगी. भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि ये विशेष ट्रेनें सावन महीने के लिए अस्थायी रूप से स्वीकृत की गई हैं. हजारीबाग, रांची, बड़काकाना और कोडरमा क्षेत्र के कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ धाम व सुल्तानगंज  दर्शन के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही