Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने सिमडेगा के जुरकेला में पौधों का किया वितरण

Advertisement
Advertisement

पेड़ों को बचाने के प्रति लोगों को किया जागरूक

Simdega : श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के ग्राम - जुरकेला में 405 पौधौ का रोपण सह वितरण किया. सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान" वर्ष - 2023 के दूसरे चरण का आयोजन  सिमडेगा के जुरकेला में किया गया. कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 405 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया. समस्त कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की उपस्थिति में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया. इसके बाद बाबा ने बेल का पौधा लगाया. साथ ही समूह के सदस्यों ने भी लगभग 65 पौधे लगाए. कार्यक्रम में जुरकेला के ग्रामीणों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया. साथ ही वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में बताया और वृक्षों को बचाने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच लगभग 340 पौधों का वितरण किया गया. बता दें कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो कई जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है. जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. `सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान` उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है, जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा. इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले गुमला के गंगड़ा गांव में जिला समूह शाखा द्वारा 319 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है. कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची, गुमला, जशपुर एवं सिमडेगा शाखा से लगभग 50 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/after-palamu-ranchi-also-tampered-with-tricolor-video-goes-viral/">पलामू

के बाद रांची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही