Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह ने अशोकनगर के पास निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया

 
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़) ने आज रांची के अशोकनगर,  अरगोड़ा चौक के पास निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया. प्याऊ की शुरुआत से पहले विधिवत पूजन और आरती की गयी. प्याऊ लगने से इस भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल जल मिलेगा. निःशुल्क प्याऊ  ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक रोजाना चलेगा. शाखा द्वारा इस वर्ष यह तीसरा प्याऊ लोगों की सेवा के लिए शुरू किया गया है. कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, आलोक देव सिंह, वन्दना देव सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाह देव, सुधीर कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही