Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह ने अनगड़ा में लगाये 300 पौधे

 

ग्रामीणों को पौधे देकर इसे बचाने की अपील की गई

Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने "सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष - 2023" के छट्ठे चरण का आयोजन रविवार को अनगड़ा के राजाडेरा गांव में किया. कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 300 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. साथ ही पेड़-पौधों की कमी के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए पेड़-पौधों को बचाने के लिए जागरूक किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया. बता दें कि इस कार्यक्रम से पहले गुमला, सिमडेगा, रांची के कई गांव में समूह शाखा द्वारा लगभग 1,800 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है. कार्यक्रम में मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा एवं मनेसर महतो का विशेष सहयोग रहा. श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के ओर से नवीन कुमार, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, अजीत बक्सराय, समरेंद्र सिंह, उदयनंद पांडेय, संजीव सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव के साथ लगभग 35 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-dilapidated-roof-of-urdu-middle-school-collapsed-five-students-injured/">लातेहार

: क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही