Search

 
 
 

बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई है श्रेया-शिवांगी,लॉकअप 2 में खोले राज

रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रतियोगी एक-दूसरे के राज उजागर कर रहे हैं
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रतियोगी एक-दूसरे के राज उजागर कर रहे हैं. हाल के एपिसोड में में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने अपने ऐसे राज बताए, जिसे सुनकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है.श्रेया ने बताया कि उनके कजिन ने उन्हें मोलेस्ट किया था, जबकि शिवांगी ने राज खोलते हुए खुलासा किया कि उनके मामा ने ही उनके साथ गलत हरकत की.

 

लॉकअप  2 के 27वें एपिसोड में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने शो के 'सीक्रेट टास्क' के दौरान हुए इन खुलासों ने न सिर्फ जेल में बंद बाकी कंटेस्टेंट्स को रुला दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग काफी भावुक हो गए हैं.

 

श्रेया कालरा का खुलासा चचेरा भाई किया यौन शोषण

 

श्रेया कालरा ने बताया कि जब वह 13 साल की थीं, तब उनके एक कजिन (चचेरे भाई) ने उनके साथ गलत हरकत (यौन शोषण) की थी. श्रेया रोते हुए कहती है कि यह बात उनकी मम्मी और पापा को भी नहीं पता है.

 

वह नानी के घर गई थीं, जहां एक हॉल में सब सोते समय उनके कजिन ने उनके साथ गंदी हरकत की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा दूसरों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाती हैं, लेकिन बचपन में खुद के साथ हुए इस हादसे को वह परिवार टूटने के डर से कभी किसी को बता नहीं पाईं.

 

 

शिवांगी जोशी का खुलासा मामा ने की घटिया हरकत

 

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी इसी टास्क में अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बचपन में उनके मुंह-बोले मामा ने कार ड्राइविंग के बहाने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी. उन्होंने बतया की जब वो घर पर अकेली थीं, तब उस व्यक्ति ने अभिनय और रोमांटिक दृश्यों का उदाहरण देते हुए उनके साथ और अधिक गंभीर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया.शिवांगी ने बताया कि उस दिन वह जोर से चिल्लाईं, जिसे सुनकर उनके पिता तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने मामा को जमकर पीटा और घर से बाहर निकाल दिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही