Search

 
 
 

देवघर की श्रेया शर्मा ने पहले ही अटेम्पट में क्रैक किया ‘नीट’

श्रेया अपने पिता की तरह एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती है. इसके लिए उसने जी-तोड़ मेहनत की.
 

Deoghar : देवघर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की पुत्री श्रेया शर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहराया है. श्रेया शर्मा ने यह सफ़लता पहले ही एटेम्पट में प्राप्त की है. उसकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. श्रेया भी अपने पिता की तरह एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती है. इसके लिए उसने जी-तोड़ मेहनत की और नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की.

श्रेया ने मैट्रिक तक की पढ़ाई संत फ्रांसिस स्कूल से की है. 10वीं की परीक्षा में स्कूल में टॉप किया था. उसने 12वी की पढ़ाई सनराइज द्वारिका एकेडमी में की और यहां भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. कोटा में जाकर नीट की तैयारी की और पहले ही एटेम्पट में सफलता हासिल की. श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मधु कुमारी को दिया है, जो बेटी के साथ साए की तरह रहीं. उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन बेटी की4 सफलता से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खुशी यह है कि बिटिया ने पहले ही एटेम्पट में नीट निकाल लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही